जर्मन महिला से छेड़छाड़ के दोषी बैंककर्मी पर जुर्माना
शहर की एक अदालत ने रिजर्व बैंक के तत्कालीन उप महाप्रबंधक आर.के.शर्मा को शुक्रवार को एक जर्मन महिला पर अश्लील टिप्पणी और भद्दे इशारे करने का दोषी ठहराया।
करिन फिश्चटनर ने फ्रैंकफर्ट से फोन पर आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यद्यपि इसमें काफी अधिक समय लगा लेकिन उसके दोषी करार दिए जाने से वह काफी खुश हैं।
उन्होंने कहा कि दंड से वह संतुष्ट नहीं हैं। केवली मामूली जुर्माना उसके लिए पर्याप्त नहीं है।
वकील तरमिंदर सिंह ने बताया कि अगस्त 1999 में जर्मन महिला अपने पुरुष मित्र हरबर्ट के साथ मुद्रा परिवर्तन में समस्या होने पर शर्मा से मिलने गई थी। शर्मा ने किसी बहाने से हरबर्ट को बाहर भेजकर अश्लील सवाल पूछे और भद्दे इशारे किए। उसने युगल का पीछा होटल के कमरे तक किया और महिला से दुर्व्यवहार किया।
फिश्चटनर जनवरी 2008 में अदालत के समक्ष अपना बयान देने के लिए आईं थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications