सीएजी की रिपोर्ट से हुआ गोवा भूमि घोटालों का खुलासा : सामाजिक संगठन
पणजी, 28 मार्च (आईएएनएस)। देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में गोवा में हुए तीन भूमि आवंटन घोटालों की बात उजागर होने के बाद यहां के सामाजिक संगठनों का कहना है कि सरकार के घोटाले अब सामने आ रहे हैं।
गोवा बचाओ अभियान (जीबीए) के समन्वयक सबीना मार्टिस ने आईएएनएस को बताया, "राज्य सरकार हर उस परियोजना के बारे में लगातार लोगों से झूठ बोलती रही जिसमें भूमि का अधिग्रहण किया गया लेकिन सीएजी की रिपोर्ट से एकदम अलग तथ्य सामने आए हैं। "
इस सप्ताह के आरंभ में राज्य विधानसभा में रखी गई सीएजी की रिपोर्ट में राज्य सरकार पर विवादास्पद डोना पाउला इंफार्मेशन टेक्न ॉलाजी पार्क, क्वि टोल फूर्ड पार्क और विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) के लिए भूमि आवंटन में भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
सीएजी के मुताबिक सरकार ने सार्वजनिक उपयोग के लिए अधिगृहीत की गई इस जमीन को निजी डेवलपर्स को हस्तांतरित करने की कोशिश की।
गोवा मूवमेंट अगेंस्ट सेज (जीएमएएस) के समन्वयक मथैनी साल्दनाह ने कहा, "अब जब सीएजी ने औपचारिक रूप से सेज घोटाले की बात स्वीकार कर ली है तो हम इस मामले की आपराधिक जांच की मांग करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications