फिलीपींस में संघर्ष में 27 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सेना ने शनिवार को कहा कि संघर्ष शुक्रवार को तब भड़का जब गश्त पर निकले सेना के जवानों पर मोरो इस्लामिक लिबरेशन फ्रंट (एमआईएलएफ) के करीब 80 विद्राहियों ने धावा बोल दिया।
लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन पोन्से ने कहा कि संघर्ष स्थल मामासापानो कस्बा मागुइनदानो प्रांत में है जो मनीला से 960 किलोमीटर दक्षिण में है।
उन्होंने कहा कि आठ घंटे से अधिक चले संघर्ष में पांच सैनिक घायल भी हुए। कई विद्रोहियों के भी घायल होने की खबर है।
पोन्से ने कहा कि पहाड़ियों की ओर भागे विद्रोहियों का पीछा करने के लिए और सैनिकों को भेजा गया है।
एमआईएलएफ दक्षिणी प्रांत मिन्दानाओ में एक अलग इस्लामिक राज्य की स्थापना के लिए वर्ष 1978 से संघर्षरत है। सेना पर कई हमले के करने के कारण इस वर्ष अगस्त में फिलीपींस सरकार ने एमआईएलएफ से शांति वार्ता रोक दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications