भाजपा की लोकप्रिय योजनाओं की नकल कर रही है कांग्रेस : रमन सिंह

सिंह ने आईएएनएस से एक साक्षात्कार में कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले लोगों को प्रति किलो तीन रुपये की दर से चावल देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि यह योजना भाजपा की है, जिसके तहत पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

सिंह ने कहा, "एक अप्रैल 2007 को जब छत्तीसगढ़ सरकार ने 37 लाख परिवारों को प्रतिकिलो तीन रुपये की दर से चावल देने की घोषणा की थी तो कांग्रेस ने इसकी तीखी आलोचना की थी। अब कांग्रेस हमारी इसी योजना का नकल लोकसभा चुनाव में फायदा उठाने के लिए कर रही है।"

उल्लेखनीय है कि 24 मार्च को नई दिल्ली चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस ने गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाले लोगों को प्रत्येक महीने 25 किलोग्राम चावल या गेंहू तीन रुपये प्रति किलोग्राम के दर से देने का वादा किया था।

सिंह ने कहा, "मैंने राज्य में यह योजना इसी कारण शुरू की थी कि क्योंकि हर व्यक्ति को भोजन का अधिकार है और मेरी सरकार का यह दायित्व बनता है कि राज्य के हर व्यक्ति को भोजन मिले।"

सिंह ने कहा तीन रुपये प्रति किलोग्राम चावल की योजना राज्य में भुखमरी और कुपोषण के खिलाफ लड़ाई के रूप में शुरू की गई ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+