आउटसोर्सिग बंद करना सही नहीं : ओबामा

Return of outsourced jobs not good: Obama
आखिरकार बराक ओबामा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे आउटसोर्सिंग बंद नहीं करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला देश हित में नहीं होगा।

आर्थिक संकट के बीच आउटसोर्सिग बंद किए जाने की चर्चा को विराम देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि कम लागत पर दूसरे देशों से आउटसोर्स किए जा रहे कामों को स्वदेश में स्थानांतरित करने की बजाय ऐसी नई नौकरियों का सृजन किया जाए जिन्हें आउटसोर्स करना संभव न हो।

ओबामा ने एक ऑनलाइन कार्यक्रम में पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि सभी आउटसोर्स की जा रही नौकरियां वापस स्वदेश नहीं लाई जा सकतीं और शायद ऐसा करना देश के लिए ठीक भी नहीं होगा।

'रोजगार के नए क्षेत्र तलाशें'
उन्होंने कहा कि हमें दूसरे देशों में सस्ती दरों पर कराए जा रहे काम को आउटसोर्स करने के बजाय नए रोजगारों के सृजन के लिए नए क्षेत्रों की तलाश करनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने सोलर पैनल और विंड टर्बाइन तथा जैव ईंधन आदि से जुड़े रोजगारों का उल्लेख किया।

उन्होंने लोगों से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें यह नहीं सोचना चाहिए कि एक या दो दिन में ही कोई बड़ा परिवर्तन होगा और नई नौकरियां उत्पन्न हो जाएंगी। इस पूरी प्रक्रिया में समय लगेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+