ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा पीएनबी

PNB
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक का मानना है कि यदि सरकार वर्तमान जमा राशियों पर ब्याज दरों में कटौती नहीं करती है तो उसे आगे उधार दरों में कमी लाने में दिक्कतें आएंगी।

औद्योगिक समूह भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की सालाना बैठक के मौके पर पत्रकारों से बातचीत में बैंक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के. सी. चक्रबर्ती ने कहा, "भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) बचत जमा राशियों पर ब्याज दर में कटौती नहीं कर रहा है। जब जमा ब्याज दरों में कमी और कम दर पर नई जमा राशियां प्राप्त होंगी तभी हम उपभोक्ताओं को सस्ता ऋण उपलब्ध करा पाएंगे।"

आर्थिक मंदी और तरलता
आर्थिक मंदी और तरलता संकट का जिक्र करते हुए चक्रबर्ती ने कहा, "नई जमाओं में सुस्ती है। तरलता है लेकिन इसकी कीमत क्या है। जो तरलता हासिल की गई है वह ब्याज दरों की कीमत पर हासिल हुई है।"

उन्होंने कहा कि उनके बैंक की मुख्य उधार दर देश के सबसे बड़े बैंक से 150 आधार अंक और देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक से 300 आधार अंक कम हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+