पीएमके अब एआईएडीएमके के साथ

पीएमके अब एआईएडीएमके के साथ

यूपीए को चुनाव से पहले एक और झटका लगा है. यूपीए के घटक दल पीएमके ने लोक सभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके के साथ जाने का फ़ैसला किया है.

तमिलनाडु में यूपीए के घटक दल पीएमके ने लोक सभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके ने साथ गठजोड़ कर लिया है.

पीएमके के सदस्यों ने एआईएडीएमके के साथ गठबंधन के पक्ष में वोट दिया. पार्टी की चुनावी रणनीति तय करने के लिए पीएमके के संस्थाक एस रामदॉस ने मतदान करवाया था.

पार्टी के नीति निर्धारक सदस्यों के फ़ैसले के बाद रामदॉस ने घोषणा की उनकी पार्टी कांग्रेस और डीएमके के साथ समझौता नहीं करेगी.

माना जा रहा है कि पीएमके सात लोक सभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 2004 के चुनाव में उसने छह सीटों पर चुनाव लड़ा था.

पिछले चुनाव में तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले गठजोड़ ने सारी 39 सीटें जीती थीं.

इसमें कांग्रेस, पीएमके, एमडीएमके, सीपीआई और सीपीआईएम शामिल थे. एआईएडीएमके-भाजपा गठबंधन का राज्य में पूरी तरह सफ़ाया हो गया था.

केंद्र में सरकार बनाने में तमिलनाडु से मिली सीटों का यूपीए को काफ़ी फ़ायदा हुआ था.

2009 के लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस को गठबंधन के स्तर कई झटके लगे हैं. बिहार में कांग्रेस का राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन नहीं हो पाया है. उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस को दिक्कत हो रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+