पाकिस्तानः आत्मघाती हमले में 48 मरे

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में खबर जिले के बगियारी गांव में किए गए इस हमले से मस्जिद की दो मंजिली इमारत जमींदोज हो गई। नागरिक प्रशासक तारिक हयात खान ने कहा, "पैदल आए आत्मघाती हमलावर ने खुद को उस समय उड़ा दिया, जब लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे।"
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
खान ने कहा कि इस हमले में लगभग 80 लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा, "अभी तक हमने 48 शव बाहर निकाले हैं। लेकिन मरने वालों की संख्या 70 से 80 तक जा सकती है, क्योंकि ढेर सारे लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं।"
आधिकारिक सूचना के मुताबिक हमले के वक्त मस्जिद में लगभग 300 लोग मौजूद थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications