मुजफ्फरपुर से निर्दलीय लड़ेंगे जार्ज

George Fernandes to Run as an Independent
जार्ज फर्नाडिस आगामी एक अप्रैल को मुजफ्फरपुर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप चुनाव लड़ेंगे। वह पहली अप्रैल को पर्चा भरेंगे।

जॉर्ज ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव को पत्र लिखकर मुजफ्फरपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, लेकिन पार्टी ने जॉर्ज के स्वास्थ्य को देखते हुए उनसे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का आग्रह किया था।

जार्ज बोले- मैं लड़ूंगा
लिहाजा जद यू के टिकट नहीं दिए जाने से नाराज फर्नाडिस जॉर्ज ने मुजफ्फरपुर में गुरुवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बैठक की। उसके बाद उनके करीबी गणेश प्रसाद यादव ने जॉर्ज के फैसले की जानकारी दी। इस मौके पर जॉर्ज ने सिर्फ इतना ही कहा कि मैं लड़ूंगा।

'जदयू में लोकतंत्र नहीं रहा'
बैठक के बाद रामजीवन सिंह ने बताया कि फर्नाडिस के दिल्ली पहुंचने पर कल उनके चुनाव लड़ने के बारे में विधिवत घोषणा की जाएगी। बैठक में गजेंद्र प्रसाद हिमांशु ने कहा कि जदयू में लोकतंत्र समाप्त हो गया है। जनता की बदौलत ही नेता रहबर होते हैं। जिन लोगों को जार्ज ने आगे बढ़ाया आज वे ही भस्मासुर बन गये हैं।

उल्लेखनीय है कि जॉर्ज ने मुजफ्फरपुर से पहली बार इमरजंसी के दौरान 1977 में चुनाव जीता था। उन दिनों वह जेल में थे। वह मौजूदा लोकसभा में भी मुजफ्फरपुर का ही प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इससे पहले जॉर्ज ने कहा था कि जो लोग मेरे स्वास्थ्य को लेकर चर्चा कर रहे हैं उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद माकूल जवाब मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+