कार की ऑनलाइन बुकिंग करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनी टाटा मोटर्स!

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय वाहन उद्योग में एक और नई पहल करते हुए टाटा मोटर्स संभवत: पहली ऐसी कंपनी बनने जा रही है जो कार की ऑनलाइन बुकिंग करेगी।

टाटा समूह ने जनता कार कही जा रही नैनो की ब्रांडिंग करते हुए इंटरनेट पर जहां घड़ियों, टीशर्ट और फोन आदि की खुदरा बिक्री शुरू करने जा रही है वहीं नैनो की वेबसाइट पर उसने इस बात की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई है कि किस तरह नैनो के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कार के लिए आगामी 9 से 25 अप्रैल के बीच आवेदन किया जा सकता है।

कंपनी ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए फार्म की कीमत महज 200 रुपये रखी है जबकि छपे हुए फार्म की कीमत 300 रुपये है। छपे फार्म भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं, वेस्टवाइड अप्पारेल स्टोर्स, क्रोमा अप्लाइंसेस और टाइटन घड़ियों के शोरूम में उपलब्ध होंगे।

कंपनी ने नैनो की खरीदारी के लिए ऑनलाइन फाइनेंसिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई है। यह काम 15 बैंक और नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां मिलकर करेंगी।

सलाहकार कंपनी केपीएमजी से जुड़े वाहन उद्योग विशेषज्ञ अरुण कृष्णन ने कहा, "ऑनलाइन बुकिंग से टाटा मोटर्स के ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी क्योंकि देश भर में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+