माया कोडनानी की जमानत याचिका खारिज (लीड-1)
कोडनानी पर वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के दौरान नारोदा पटिया और नारोदा गाम क्षेत्रों में भीड़ की अगुवाई करने का आरोप है। इसमें 106 लोग मारे गए थे।
ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि उच्च शिक्षा मंत्री की शुक्रवार शाम तक गिरफ्तारी हो सकती है। इसी समय भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी और राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रचार शुरू करने के लिए एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
गुजरात के उच्च न्यायालय के वकील मुकुल सिन्हा ने आईएएनएस को बताया, "माया कोडनानी की जमानत की अर्जी खारिज कर दी गई है और उन्हें शाम तक गिरफ्तार किया जा सकता है।"
कोडनानी का नाम सर्वोच्च न्यायालय की ओर से नियुक्त विशेष जांच दल(एसआईटी) द्वारा नारोदा गाम और नारोदा पाटिया में दंगों के लिए उकसाने वालों में शुमार किया गया है। इन जगहों पर 27 फरवरी 2002 के गोधरा कांड के तत्काल बाद दंगे भड़क उठे थे।
उच्च न्यायालय के समक्ष दाखिल अपनी याचिका में एसइआईटी ने कहा है कि गवाहों द्वारा नाम लिए जाने के बाद से ही कोडनानी गिरफ्तारी से बच रही हैं। गवाहों ने अपने बयान में कहा है कि उन्होंने उस दिन मंत्री को उन इलाकों में देखा था।
गवाहों ने एसआईटी को बताया कि उन्हें धमकाया जा रहा है और मंत्री के खिलाफ आरोप वापस लेने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है।
गोधरा कांड के बाद भड़के दंगों में 1180 लोग मारे गए थे। कनकारिया फुटबाल गा्रउंड में मोदी और रैली की शाम 4.45 पर होने वाली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications