इंडोनेशिया में बांध टूटने से 50 मरे(लीड-1)
जकार्ता, 27 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के निकट शुक्रवार को एक बांध के टूटने से कम से कम 50लोग मारे गए और कई लापता हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी है कि तेंगरेंग जिले में स्थित सीतू गिंतंग बांध गुरुवार तड़के ढह गया। जिससे भीड़भाड़ वाले रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। इसकी वजह से बहुत से मकान डूब गए और कई ढह गए
स्वास्थ्य मंत्रालय के आपदा केंद्र के प्रमुख रुस्तम पकाया ने बताया कि कुछ और शव बरामद होने के बाद इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। बहुत से लोग अभी तक लापता है और 31 अन्य घायल हो गए हैं। रुस्तम ने पहले इस आपदा की तुलना सुनामी से की थी।
सेसैप नाम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "बहुत से शव उनके मकानों से काफी दूर बरामद हुए हैं।"
स्थानीय नागरिकों के अनुसार भारी बरसात संभवत: इस10 मीटर ऊंचे बांध के टूटने की वजह रही होगी। हैलीकाप्टर से ली गई टेलीविजन की तस्वीरों में बांध के निकट बड़े सुराख और भारी तबाही की तस्वीरे दिखाई गईं।
यह बांध 1933 में बनवाया गया था। उन दिनों इंडोनेशिया पर डच का कब्जा था।
माबुरी नाम के एक स्थानीय निवासी ने टेलीविजन पर बताया कि उसका मकान और फैक्ट्री बह गए। माबुरी ने बताया कि संयोग से उस समय फैक्ट्री में कोई नहीं था लेकिन दो पड़ोसियों को उन्होंने बहते देखा।
मौके पर राहत दल भेज दिए गए हैं। राष्ट्रपति युद्धोयोना ने घटनास्थल का दौरा करने के लिए अपना चुनाव अभियान स्थगित कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications