उत्तर कोरिया के प्रस्तावित रॉकेट प्रक्षेपण से निपटने को जापान तैयार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जापान के रक्षामंत्री यासोकाजु हमादा ने यह आदेश देश की सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद जारी किया। यह आदेश ऐसे मौके पर जारी किया गया है जब उत्तर कोरिया चार से आठ अप्रैल के बीच उपग्रह प्रक्षेपण की तैयारी कर रहा है।
उत्तर कोरिया के पड़ोसी देशों और अमेरिका का मानना है कि इस प्रक्षेपण का मुख्य मकसद लंबी दूरी की ताएपोदोंगेझ्-2 बेलिस्टिक प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण करना है।
उधर जापान, उत्तर में चार पैट्रियट गाइडिड मिसाइलों को तैयार कर रहा है जबकि वह जापान सागर पर दो पोत तैनात कर सकता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि अपनी हवाई सीमा, जल और थल की हिफाजत के लिए यह किया जाना जरूरी है।
उधर, दक्षिण कोरिया और अमेरिका का कहना है कि यह प्रक्षेपण संयुक्तराष्ट्र के वर्ष 2006 के प्रस्ताव का उल्लंघन होगा। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि इस प्रक्षेपण को उकसाने वाली कार्रवाई माना जाएगा जिसकी अनदेखी नहीं की जानी चाहिए।
समाचार एजेंसी क्योदो के अनुसार ऐसा पहली बार हो रहा है जब जापान बदले की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications