इंडोनेशिया में बांध टूटने से 20 मरे
जकार्ता, 27 मार्च (आईएएनएस)। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के निकट एक बांध के टूटने से कम से कम 20 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्वास्थ्य मंत्रालय के आपदा केंद्र के प्रमुख रुस्तम पकाया के हवाले से खबर दी है कि तेंगरेंग जिले में स्थित सीतू गिंतंग बांध गुरुवार तड़के ढह गया। जिससे भीड़भाड़ वाले रिहायशी इलाकों में पानी भर गया।
उन्होंने बताया कि इसकी वजह से बहुत से मकान डूब गए और कई ढह गए। पकाया ने कहा,"यह सुनामी की तरह था।"
स्थानीय नागरिकों के अनुसार भारी बरसात संभवत: इस10 मीटर ऊंचे बांध के टूटने की वजह रही होगी।
माबुरी नाम के एक स्थानीय निवासी ने टेलीविजन पर बताया कि उसका मकान और फैक्ट्री बह गए। माबुरी ने बताया कि संयोग से उस समय फैक्ट्री में कोई नहीं था लेकिन दो पड़ोसियों को उन्होंने बहते देखा।
पकाया के अनुसार मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है और कुछ और निवासी लापता बताए गए हैं। मौके पर राहत दल भेज दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications