साक्षी महराज के आश्रम से युवती का शव बरामद (लीड-1)
जिले के पुलिस प्रमुख काशीनाथ सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शहर के श्याम नगर स्थित पूर्व सांसद के आश्रम से युवती का शव मिला, जिसकी पहचान रागिनी राजपूत के तौर पर हुई है। वह शहर के श्यामनगर निवासी राजेंद्र राजपूत की बेटी थी और सेंट लारेंट कान्वेंट स्कूल में पढ़ाती थी।
प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि युवती रागिनी का संदीप राजपूत नामक लड़के से प्रेम संबंध था, जो इस समय मुंबई में रह रहा है। संदीप का दोस्त नीरज जो साक्षी महराज के आश्रम में रहता था, रागिनी से एकतरफा प्यार करता था।
सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह घर से स्कूल के लिए निकली उसके बाद आश्रम स्थित नीरज के कमरे में करीब 10.00 बजे रागिनी का शव मिला। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
शहर कोतवाली प्रभारी वी.के. मिश्रा ने कहा कि घटना के बाद से नीरज फरार है। उसकी ग्रिफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मिश्रा के मुताबिक आश्रम के कमरों में बाहर से आए कई युवक रहते हैं। आश्रम के सभी लड़कों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications