भाजपा ने वरुण के अदालत में समर्पण की योजना का समर्थन किया

भाजपा प्रवक्ता बलबीर पुंज ने आईएएनएस को शुक्रवार को बताया, "निश्चित रूप से वरुण के खिलाफ उनका कोई राजनीतिक शत्रु लगा हुआ है। फिलहाल वरुण गांधी के पास दो विकल्प है, या तो उनकी जमानत की अवधि बढ़ाई जाए या फिर वे अदालत में जाकर अपनी गिरफ्तारी दें।"

पुंज ने कहा, "वरुण कानून के दायरे में रह कर जो भी विकल्प भी चुनते हैं, पार्टी उनका समर्थन करेगी।"

पार्टी के एक अन्य नेता ने कहा, "भाजपा को वरुण की अदालत में गिरफ्तारी में कोई दिक्कत नहीं है। उन्हें पार्टी की इस राय के बारे में सूचित कर दिया गया है। वह संभवत: शनिवार को अदालत में समर्पण करने के लिए पीलीभीत जाएंगे।"

इसके पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने वरुण को 20 मार्च को 27 मार्च तक के लिए अग्रिम जमानत दे दी थी। लेकिन अब इसी अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत की याचिका खारिज कर दी है। इस कारण उत्तर प्रदेश पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पूरी तरह आजाद है।

वरुण के खिलाफ उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक मामला दर्ज कराया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+