पाकिस्तान में मस्जिद में आत्मघाती हमला, 50 मरे (लीड-2)

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में खबर जिले के जमरूद शहर में कबायली पुलिस चौकी के निकट स्थित मस्जिद में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया जिससे मस्जिद की दो मंजिली इमारत जमींदोज हो गई।

खैबर कबायली जिले के प्रमुख नागरिक प्रशासक तारिक हयात खान ने कहा, "पैदल आए आत्मघाती हमलावर ने खुद को उस समय उड़ा दिया, जब लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे।"

हमले के वक्त मस्जिद में करीब 250 लोग जुमे की नमाज अदा कर रहे थे।

खान ने कहा, "अभी तक 50 शवों को बाहर निकाला गया है। लेकिन मरने वालों की संख्या 70 तक पहुंच सकती है, क्योंकि ढेर सारे लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं और घायलों में से कई की हालत गंभीर है।"

खान ने कहा कि इस हमले में 125 से अधिक लोग घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हमले में कुछ सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई और कुछ घायल हुए हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्यो में जुटे हैं।

अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन खान ने अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि इस हमले के पीछे तालिबानी आतंकवादियों का हाथ हो सकता है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को खैबर इलाके से खदेड़ दिया था। इससे बौखलाकर उन्होंने इस हमले को अंजाम दिया होगा।

खैबर कबायली जिले की सीमा उत्तर पश्चिमी सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर से जुड़ती है।

अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकवादियों से लड़ने के लिए अमेरिकी और नाटो सुरक्षा बलों को सहायता पहुंचाने के लिए खैबर होते हुए मुख्य सड़क मार्ग का इस्तेमाल किया जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+