छत्तीसगढ़ में बड़े नेताओं को निशाना बना सकते हैं नक्सली : पुलिस

नक्सलियों ने राज्य में चुनाव का बहिष्कार किया है और लोगों से चुनाव प्रक्रिया से दूर रहने के लिए कहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सली चुनाव प्रचार के दौरान बड़े राजनेताओं को निशाना बना सकते हैं।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (खुफिया) डी. एम. अवस्थी ने आईएएनएस को बताया, "नक्सली खतरे को भांपते हुए हमने सभी 18 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सलाह दी है कि स्थानीय नेताओं के साथ मिलकर सुरक्षा को सख्त किया जाए और चुनाव प्रचार व जनसभाओं के दौरान पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।"

राज्य की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि लालकृष्ण आडवाणी और राजनाथ सिंह व उसके 10 अन्य केंद्रीय नेता राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से भी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी के भी राज्य में चुनाव प्रचार करने की संभावना हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की कुल 11 लोकसभा सीटों के लिए 16 अप्रैल को मतदान होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+