स्विस बैंक में देश का इतना पैसा होना अफसोसजनक : शरद यादव
उन्होंने कहा कि हमेशा से यह माना जाता रहा है कि देश से भ्रष्टाचार का पैसा बाहर ले जाकर जमा किया जाता है और अब यह बात सच साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस रिपोर्ट का संज्ञान लेकर यह खुलासा करना चाहिए कि आखिर वहां किस व्यक्ति की कितनी रकम जमा है।
यादव ने पार्टी कार्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि यह राशि इतनी अधिक है कि इससे देश का सारा विदेशी कर्ज चुकता किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह देश की जनता का पैसा है जिसे पिछले 60 वर्षो के भ्रष्टाचार के दौरान उससे लूटा गया है।
यह पूछे जाने पर कि अगर पैसा जमा करने वालों में उनकी पार्टी अथवा सहयोगी दलों के सदस्यों के नाम शामिल हुए तो? यादव ने कहा कि चाहे वह कोई भी हो, दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications