जूनियर एनटीआर घायल, तेदेपा की चुनावी मुहिम को धक्का लीड-1)
पुलिस के अनुसार नालगोंडा जिले में गुरुवार रात यह दुर्घटना उनकी टाटा सफारी गाड़ी एक पेड़ से टकरा जाने से हुई। जूनियर एनटीआर खम्मम जिले से हैदराबाद लौट रहे थे। दुघर्टना में उनके दो सहयोगी भी घायल हो गए।
जूनियर एनटीआर प्रसिद्ध अभिनेता और तेदेपा के संस्थापक एन.टी.रामारॉव के पोते हैं। उन्हें सिंकदराबाद स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (केआईएमएस) में भर्ती करवाया गया है।
केआईएमएस के चिकित्सकों के अनुसार जूनियर एनटीआर को सिर, कंधे और कोहनी में अधिक चोट लगी है। चिकित्सकों ने कहा है कि वह खतरे से बाहर हैं लेकिन उन्हें अगले दो दिनों तक चिकित्सकों के निरीक्षण में रखा जाएगा और उन्हें चार से छह हफ्ते आराम करने की जरूरत है।
जूनियर एनटीआर के एक चिकित्सक भास्कर राव ने संवाददाताओं को बताया कि अभिनेता पूरी तरह होश में हैं और अपने संबंधियों को पहचान रहे हैं।
वह दो सप्ताह तक चुनाव प्रचार करने के बाद उगाडी (तेलुगू नव वर्ष) मनाने और तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से मिलने हैदराबाद लौट रहे थे। वह अपने एक निकवर्ती को टिकट देने के लिए नायडू से बातचीत करने वाले थे।
जूनियर एनटीआर के घायल होने से तेदेपा के चुनावी अभियन को धक्का लगा है क्योंकि उनकी सभाओं को भारी भीड़ जमा हो रही थी। अपने दो सप्ताह के चुनाव प्रचार के दौरान छह जिलों का दौरा किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications