बिहार में सभी दलों ने की महिलाओं की उपेक्षा

राज्य में सत्ताधारी जनता दल-युनाइटेड (जद-यू) ने दो महिलाओं को अपना प्रत्याशी बनाया है तो उसकी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मात्र एक महिला को ही टिकट दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) तथा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने दो-दो महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) महिलाओं की टिकट देने के मामले थोड़ी बीस साबित हुई हैं। दोनों पार्टियों ने तीन-तीन महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने बिहार में 37 संसदीय सीटों से चुनाव लड़ने का एलान किया है, जिसमें सासाराम, नवादा तथा जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से महिलाओं को टिकट दिया गया है।

राजद ने बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को सीवान से और काराकाट से कांति सिंह को टिकट दिया है। लोजपा ने वीणा सिंह को नवादा से तथा रंजीता रंजन को सुपौल से चुनावी मैदान में उतारकर महिलाओं की उपेक्षा करने के आरोप से बचने का प्रयास किया है।

राजद के प्रवक्ता श्याम रजक का कहना है कि महिलाओं को राजद उचित प्रतिनिधित्व देने की पक्षधर है और उनकी पार्टी ने अभी सभी 28 सीटों के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

जद-यू ने दो महिलाओं अश्वमेध देवी (उजियारपुर) तथा मीना सिंह (आरा) को अपना प्रत्याशी बनाया है। जद-यू के प्रवक्ता विजय चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी ने महिलाओं को हर समय आगे बढ़ाने का काम किया है। प्रत्याशी के चयन को इससे जोड़कर नहीं देखना चाहिए। भाजपा ने महिला प्रत्याशी के रूप में मात्र शिवहर से रमा देवी को चुनावी मैदान में उतारा है। बसपा ने आरा, औरंगाबाद तथा गया से क्रमश: रीता सिंह, अर्चना चंद्र तथा कलावती देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

उल्लेखनीय है कि राजद 28,, लोजपा 12, भाजपा 15, जद-यू 25, कांग्रेस 37 तथा बसपा ने सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसमें कांग्रेस और राजद ने अभी सभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+