'आयोग से ज्यादा वरुण पर भरोसा'

राजनाथ सिंह ने कहा है कि भड़काऊ बयान के विवाद में उन्हें वरुण गांधी पर पूरा विश्वास है, लेकिन चुनाव आयोग पर नहीं।
एक टीवी चैनल को दिये गये साक्षात्कार में राजनाथ ने कहा, 'चुनाव आयोग मैं इसलिए भरोसा नहीं करता हूं, क्योंकि पिछले साल लखनऊ में सीडी कांड हुआ। चुनाव आयोग यह बात जानता था कि मैं लखनऊ के सीडीकांड में नही था, लेकिन फिर भी आयोग ने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।'
राजनाथ सिंह ने आगे कहा, 'चुनाव आयोग को यह पता चला कि मैं वहां मौजूद नहीं था, फिर भी मेरा नाम मामले से वापस नहीं लिया। यही कारण है कि वरुण के मामले में भी मुझे आयोग की बातों पर विश्वास नहीं होता।'
राजनाथ का कहना है कि उन्होंने पीलीभीत कांड पर जब वरुण से पूछा था तब वरुण ने खुद कहा था कि वो उनकी आवाज नहीं है। चाहे तो जांच करा लें। रही बात वरुण को पीलीभीत का उम्मीदवार बनाने की तो उस पर फैसला भाजपा स्वयं लेगी। यह बात चुनाव आयोग के कार्य क्षेत्र से बाहर है।


Click it and Unblock the Notifications