लिट्टे ने मेरे पिता की हत्या की : राहुल

राहुल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "लिट्टे एक आतंकवादी संगठन है। मैं उसे पसंद नहीं करता। उसने मेरे पिता की हत्या की थी।"
हालांकि उन्होंने कहा कि श्रीलंका में तमिल विद्रोहियों और सरकार के बीच चल रही जंग के मद्देनजर श्रीलंकाई नागरिकों की रक्षा के लिए भारत सरकार अपनी सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, "हम उनकी सहायता करने की कोशिश कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications