एक हुए लालू, मुलायम और पासवान

तीनों नेताओं ने गुरुवार को एक साझा प्रेसवार्ता में इस बात की घोषणा की। तीनों ने कहा तीनों नेता बिहार में मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
सपा ने कहा कि वो बिहार में राजद और लोजपा के खिलाफ अपना एक भी प्रत्याशी नहीं उतारेगी। वहीं लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वो सपा का प्रचार करने उत्तर प्रदेश जाएंगे। वहीं मुलायम सिंह यादव लालू व पासवान के लिए बिहार में प्रचार करेंगे।
चुनावी गठबंधन पर सपा महासचिव अमर सिंह ने बुधवार को तीनों के गठबंधन के संकेत दे दिये थे। अमर सिंह ने कहा कि हिंदी भाषी प्रदेशों में लालू और मुलायम को समाप्त करने की राजनीति किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications