चांद से मेरी जान को खतराः फि़ज़ा

संवाददाताओं से बातचीत में अनुराधा ने कहा कि चांद मोहम्मद ने उन्हें 26 करोड़ रूपए देने की पेशकश करते हुए धमकी दी है कि अगर उसने रुपये स्वीकार नहीं किए तो उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा।
फिज़ा अब राजनीति के मैदान में उतरकर चंद्रमोहन से बदला लेना चाहती हैं। उनके अनुसार वह देशभर में घूमकर खुद के साथ हुए फरेब से देशवासियों को अवगत कराएंगी।
इसके लिए वह चुनाव भी लड़ सकती हैं हालांकि अनुराधा ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह चुनाव कहां से लड़ेंगी लोकिन यह संकेत ज़रुर दिया कि वह हरियाणा की उस सीट से मैदान में उतरेंगी जिससे चंद्रमोहन को सबसे अधिक नुकसान हो।
फिजा का सहयोग कर रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि फिजा के साथ अन्याय हुआ है। वहीं इस मामले से पल्ला झाड़ते हुए समाजवादी पार्टी की प्रदेशाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि फिजा का पार्टी से किसी भी प्रकार का कोई लेना-देना नहीं है।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मेरठ में इस्लाम कबूल करने के बाद चंद्रमोहन चांद मोहम्मद बन गए थे और अनुराधा फिजा बानो बन गई थीं। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया था।


Click it and Unblock the Notifications