बांग्लादेश सरकार देगी आईटी प्रशिक्षण

उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 तक उच्च विद्यालयों में और वर्ष 2021 तक प्राथमिक विद्यालयों में भी आईटी शिक्षा को अनिवार्य कर दिया जाएगा। फिलहाल देश में प्रतिवर्ष 2,500 लोगों को आईटी क्षेत्र के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
गुरुवार को 'बीसीएस डिजीटल एक्सपो 2009' का उद्घाटन करते हुए शेख हसीना ने कहा कि सूचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अधिक संख्या में लोगों को प्रशिक्षण देने से उनके लिए देश और विदेशों में रोजगार के अवसर बढ़ जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि आम चुनाव में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने मतदाताओं से वर्ष 2021 तक 'डिजिटल बांग्लादेश' बनाने का वादा किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय देश की मुख्य समस्या अशिक्षा है न कि जनसंख्या।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications