राजू ब्रदर्स का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट

सीबीआई के निदेशक अश्विनी कुमार ने गुरुवार को बताया, "हमें और सबूतों की आवश्यकता है इसलिए हमने हैदराबाद की अदालत में तीनों का पोलीग्राफ टेस्ट कराने संबंधी आवेदन किया है।"
कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, "हमें लगता है कि राजू बंधु हमें सारी बात नहीं बता रहे हैं। यह कारपोरेट घोटाले का मामला है जिसमें कोई बाहरी व्यक्ति शामिल नहीं है।"
सीबीआई ने पिछले महीने तीनों पर आपराधिक षड्यंत्र रचने, विश्वास तोड़ने, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े और लेखा में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे।
उल्लेखनीय है कि रामालिंगा राजू ने गत सात जनवरी को स्वीकार किया था कि उन्होंने कंपनी के लेखाजोखा में बीते वर्षो में कई फर्जीवाड़े किए हैं।
एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications