अफगानिस्तान में तालिबान की मदद कर रहा है पाकिस्तान : न्यूयार्क टाइम्स
पत्र के मुताबिक ऐसा पाकिस्तानी सरकार के अफगानिस्तान में लड़ाई में शामिल आतंकवादी गुटों से संबंध नहीं रखने की बात कहने के बावजूद हो रहा है।
पत्र के मुताबिक तालिबान को दिए जाने वाले इस समर्थन में आर्थिक सहायता, सैन्य आपूर्ति और रणनीतिक सलाह शामिल है।
पत्र ने अमेरिकी सेना के कुछ अधिकारियों का नाम न देते हुए उनके हवाले से बताया कि अफगानिस्तान में तालिबान को मदद पहुंचाने वालों में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की एस शाखा और देश की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के अधिकारी शामिल हैं।
पत्र के मुताबिक इस बात के भी प्रमाण हैं कि आईएसआई के अधिकारियों ने नियमित रूप से तालिबान कमांडरों से मुलाकातें कीं और इस बात पर चर्चा की कि क्या अफगानिस्तान में होने वाले चुनावों के पहले वहां हिंसक गतिविधियां बढ़ाई जाएं।
पत्र ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि तालिबान और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के बीच संबंधों की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और विश्वसनीय सूचनाओं के माध्यम से मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications