अमेरिका के लिए प्रमुख खतरा पाकिस्तान और अफगानिस्तान : एफबीआई

वाशिंगटन, 26 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी खुफिया एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) ने कहा है कि पाकिस्तान के कबायली इलाके और अफगानिस्तान अमेरिका के लिए प्रमुख खतरा बने हुए हैं।

एफबीआई के निदेशक रॉबर्ट एस. मुलर ने बुधवार को सीनेट की न्यायिक समिति को बताया, "पिछले सात वर्षो से अधिक समय से अमेरिका में कोई आतंकवादी हमला नहीं हुआ है लेकिन मुंबई में हाल में हुए हमलों के बाद हम कह सकते हैं कि हम सुरक्षित नहीं हैं। हमें सबसे अधिक खतरा पाकिस्तान के कबायली इलाकों और अफगानिस्तान से है।"

मुलर ने कहा, "हमें अलकायदा से भी खतरा है लेकिन हमें कम चर्चित आतंकवादी समूहों के साथ-साथ घरेलू आतंकवादियों पर भी नजर रखनी होगी।"

उन्होंने कहा कि अमेरिका के चरमपंथी संगठनों पर भी नजर रखे जाने की जरूरत है क्योंकि वे भी आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि 11 सितंबर 2001 को देश में हुए आतंकवादी हमलों के बाद आतंकवाद का मुकाबला एफबीआई का प्रमुख लक्ष्य बना हुआ था और आज भी ऐसा ही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+