बिहार में युवा मतदाताओं की संख्या 62 प्रतिशत
राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार राज्य में 18 वर्ष से 39 वर्ष के उम्र के मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं की संख्या के करीब 62 प्रतिशत है जबकि 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाताओं की संख्या मात्र 0़ 93 प्रतिशत है।
राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कुमार अंशुमाली ने गुरूवार को आईएएनएस को बताया कि राज्य के कुल मतदाताओं में से 18 वर्ष से 19 वर्ष की आयु वर्ग के करीब 13़19 प्रतिशत, 20 से 29 वर्ष आयु वर्ग में करीब 25़ 22 प्रतिशत तथा 30 से 39 वर्ष के आयु वर्ग के 23़ 83 प्रतिशत मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में 40 से 49 वर्ष आयु वर्ग में जहां 16़ 47 प्रतिशत मतदाता हैं वहीं 50 से 59 वर्ष आयु वर्ग में 11़ 06 तथा 60 से 69 वर्ष आयु वर्ग में 6़ 07 प्रतिशत मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 70 से 79 वर्ष आयु वर्ग में कुल मतदाताओं की संख्या के 3़ 23 प्रतिशत ही मतदाता हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य में चार चरणों में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग पांच करोड़ 43 लाख है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications