नारायण मूर्ति ने किया निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन (लीड-1)

एक समारोह के दौरान नारायण मूर्ति ने पत्रकारों से कहा कि सच्चे, ईमानदार निर्दलीयों को देशहित में किसी राजनीतिक दल से संबद्ध होने की जरूरत नहीं है। यदि वे जीतते हैं तो लोकसभा में वे एक मजबूत गुट होंगे और भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।

एयर डेक्कन के संस्थापक जी.आर.गोपीनाथ, एबीएन एएमआरओ बैंक की देश प्रमुख मीरा सान्याल और प्राख्यात नृत्यांगना मल्लिका साराभाई के निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बेंगलुरू, दक्षिण मुंबई और गांधीनगर से लोकसभा के चुनावी दंगल में उतरने का स्वागत करते हुए मूर्ति ने कहा कि यदि इस तरह के अधिक उम्मीदवार विजयी होते हैं तो वे राष्ट्र को सही दिशा में निर्देशित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इससे पहले देश में सस्ती दर पर हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने वाली विमान कंपनी एयर डेक्कन के जनक कैप्टन गोपीनाथ ने आगामी लोकसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बेंगलुरू के किसी एक संसदीय क्षेत्र से लड़ने की घोषणा की।

गोपीनाथ के चुनाव लड़ने का उद्देश्य आतंकवाद और संप्रदायवाद के खिलाफ संघर्ष और देश में आर्थिक विकास के क्षेत्र में काम करना है।

गोपीनाथ ने आईएएनएस से कहा, "देश और दुनिया में पिछले छह माह के दौरान हुई घटनाएं जैसे कि मुंबई आतंकी हमला, वैश्विक वित्तीय संकट, आर्थिक मंदी आदि की वजह से मैंने सक्रिय राजनीति में आने का फैसला किया है।"

गोपीनाथ ने कहा कि वे किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे इसका जल्द निर्णय कर लिया जाएगा।

गोपीनाथ ने कहा, "मैं दो-तीन दिनों में संसदीय सीट का चुनाव कर लूंगा। फिलहाल मैं अपने मित्रों बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ, इनफोसिस के वाइस चेयरमैन नंदन निलेकनी से इस मुद्दे पर सलाह-मशविरा कर रहा हूं। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+