राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को चैत्र नव वर्ष की बधाई दी
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में चैत्र शुक्लादि, उगाडी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंड, नवरेह और साजिबू चेराओबा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में विविध तरीकों से मनाए जाने वाले ये पर्व हमारी विविधता और देश की एकता को दर्शाते हैं। आशा है ये पर्व लोगों में एकजुटता लाएंगे और प्रगति, शांति तथा समृद्धि सुनिश्चित करेंगे।
देश के विभिन्न हिस्सों में भारतीय कैलेंडर के अनुसार नववर्ष के रूप में शुक्रवार को चैत्र शुक्लादि,उगाडी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंड, नवरेह और साजिबू चेराओबा त्योहार मनाए जाएंगे।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने संदेश में कहा कि नववर्ष के स्वागत में आयोजित ये पारंपरिक त्योहार देश की सांस्कृतिक विविधता के प्रतिनिधि हैं।
उन्होंने आगामी वर्ष में समृद्धि, शांति और सौहार्द सभी में वृद्धि की कामना की।
उपराष्ट्रपति ने भी इन त्योहारों के अवसर पर देशवासियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications