सिस्टर प्रेमा मिशनरीज ऑफ चैरिटी की नई प्रमुख

एमओसी की प्रवक्ता सिस्टर क्रिस्टी ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा कि सिस्टर मैरी प्रेमा अब नई सुपीरियर जनरल हैं। उन्होंने अन्य कोई जानकारी नहीं दी।

सिस्टर निर्मला पिछले 12 वर्षो से संस्था का नेतृत्व कर रहीं थीं और 13 मार्च को उन्हें तीसरे कार्यकाल के लिए फिर चुना गया था। परंतु खराब स्वास्थ्य के कारण उनके पद छोड़ने की इच्छा जताने के बाद मंगलवार को दोबारा चुनाव हुआ।

एमओसी के ग्रीन पार्क स्थित जनरल चैप्टर में चुनाव का संचालन कोलकाता के आर्क बिशप लुकास सरकार ने किया।

गरीबों के बीच काम करने वाली सिस्टर प्रेमा संस्था की ननों में सबसे वरिष्ठ हैं और तीसरी सुपीरियर जनरल हैं।

सिस्टर निर्मला (74 वर्ष) मदर टेरेसा के बाद वर्ष 1997 में एमओसी की प्रमुख बनी थीं और वर्ष 2003 में पुन: निर्वाचित हुईं थीं।

काफी प्रयासों के बावजूद सिस्टर प्रेमा से संपर्क नहीं किया जा सका। सिस्टर क्रिस्टी ने कहा कि वह शुक्रवार से पहले बात नहीं करेंगी।

सिस्टर प्रेमा की नियुक्ति को अब वेटिकन से मंजूरी की आवश्यकता है, जो केवल औपचारिकता है।

वर्ष 1979 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा ने 1950 में एमओसी की स्थापना की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+