मुंबई मामले से मिला बलात्कार का आरोप लगाने का साहस
पुलिस ने कहा कि 20 वर्षीय कालेज छात्रा के अपने पिता पर पिछले आठ सालों से यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद अजनाला भाजपा ईकाई के महासचिव अशोक तनेजा को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले के जांच अधिकारी राजविंदर सिंह ने आईएएनएस से कहा कि पीड़िता ने बुधवार को अपनी शिकायत दर्ज कराई। कुछ दिन पहले मुंबई में ऐसे ही मामले के बारे में पढ़ने के बाद उसने अपने रिश्तेदारों को इसके बारे में बताने का साहस किया। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने में उसकी मदद की।
पीड़िता के एक संबधी ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा कि तनेजा ने परिवार या बाहर के किसी भी व्यक्ति को इसके बारे में बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी।
उधर हृदय की परेशानी और असामान्य महसूस करने के कारण तनेजा गुरुवार को अस्पताल में भर्ती हो गया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गुरमीत चौहान ने बताया कि तनेजा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते मुंबई पुलिस ने 49 वर्षीय एक व्यापारी को पिछले नौ वर्षों से अपनी पुत्री के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications