जार्ज फर्नाडीस मुजफ्फरपुर से 1 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे (लीड-1)
जार्ज ने मुजफ्फरपुर में गुरुवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बैठक की। उसके बाद उनके करीबी गणेश प्रसाद यादव ने संवाददाताओं को जार्ज के फैसले से अवगत कराया।
यादव ने कहा कि जार्ज आगामी लोकसभा चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ेंगे और आगामी एक अप्रैल को वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
वैसे इस मौके पर जार्ज ने सिर्फ इतना ही कहा कि मैं लड़ूंगा।
उल्लेखनीय है कि जार्ज ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव को पत्र लिखकर मुजफ्फरपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी परंतु पार्टी ने जार्ज के स्वास्थ्य को देखते हुए उनसे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का आग्रह किया था।
जार्ज ने मुजफ्फरपुर से पहली बार आपातकाल के दौरान 1977 में चुनाव जीता था। उन दिनों वे जेल में थे। वह मौजूदा लोकसभा में भी मुजफ्फरपुर का ही प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
इससे पहले जार्ज ने कहा था कि जो लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा कर रहे हैं उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद माकूल जवाब मिल जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications