श्याम सिस्टेमा ने तमिलनाडु में सीडीएमए सेवा शुरू की
कंपनी के प्रमुख वसेवोलोद रोजानोव ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कुल 5.5 अरब डॉलर के निवेश के साथ कंपनी आगामी 30 मार्च को केरल में भी सीडीएमए सेवा की शुरुआत करने जा रही है।
हाल ही में रूस सरकार द्वारा कंपनी के 20 फीसदी शेयर खरीदने का प्रस्ताव रखे जाने के बारे में रोजानोव ने कहा, "इस संबंध में अभी हमारी बातचीत चल रही है लेकिन इस सौदे के प्रारूप के बारे में अंतिम फैसला अभी लिया जाना है।"
उन्होंने कहा कि अगले दो महीनों के दौरान संयुक्त कंपनी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर सर्किल में भी अपनी सेवाएं आरंभ करेगी।
कंपनी बहुचर्चित ईवीडीओ (इवॉल्युशन डाटा ऑप्टिमाइज्ड) सेवा भी शुरू करने जा रही है जो उपभोक्ता को अधिक गति से इंटरनेट सर्फ करने की सुविधा प्रदान करती है हालांकि जीएसएम सेल्युलर ऑपरेटरों ने इसका विरोध किया है।
श्याम सिस्टेमा ने पिछले वर्ष देश के 22 सर्किलों में सीडीएमए मोबाइल सेवा शुरू करने का लाइसेंस और स्पेक्ट्रम हासिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications