मुख्‍तार अब्‍बास नकवी के खिलाफ रिपोर्ट

Mukhtar Abbas Naqvi
लखनऊ। आचार संहिता लागू होने के बावजूद थाने का घेराव करने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष मुख्‍तार अब्‍बास नकवी समेत 23 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

यह मामला रामपुर में आचार संहिता का उल्‍लंघन करने पर दर्ज किया गया है। रामपुर के पुलिस प्रमुख ज्योति नारायण ने गुरूवार को बताया कि अपनी पार्टी के झंडे लगे वाहनों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पटवाई थाने का घेराव कर सड़क जाम कर दी और बाद में वहां पहुंचे मुख्तार अब्बास नकवी ने बिना प्रशासन के अनुमति लिए भाषण दिया, जो कि आचार संहिता का उल्लंघन है।

उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष पटवाई की ओर से नकवी समेत 23 भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ आईपीसी की धारा 143/341/342/188 और 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट के तहत मंगलवार देर रात मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि पूरे मामले की वीडियो फुटेज राज्य निर्वाचन कार्यालय को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि थानाध्यक्ष पटवई ने स्थानीय भाजपा विधायक काशीराम दिवाकर के साथ गलत व्यवहार किया जिसके विरोध में वे थानाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+