अमेरिका ने ठुकराई ग्लोबल करेंसी की मांग

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कांग्रेस के समक्ष एक सुनवाई में वित्त मंत्री टिमोथी गीथनर और केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के प्रमुख बेन बर्नाके ने कहा कि उन्होंने मंगलवार सुबह चीन के केंद्रीय बैंक के प्रमुख द्वारा इस संबंध में प्रस्तुत विचार को खारिज कर दिया।
उल्लेखनीय है कि 'पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना' के गवर्नर झाउ झियाओचुआन ने सुझाव दिया था कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अंतर्गत डॉलर से इतर एक अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा विकसित की जानी चाहिए।
पिछले सप्ताह रूस ने भी कहा था कि वह एकीकृत अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा का प्रस्ताव रखेगा ताकि वैश्विक वित्तीय संकट के दौर में वह अधिक स्थिर रह सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications