मेरठः लैपटॉप में हुआ धमाका

अचानक हुए इस धमाके से हॉस्टल परिसर में सनसनी फैल गई। धमाका इतना जोरदार था कि लैपटॉप के टुकड़े इधर उधर फैल गए। बोर्ड का एक हिस्सा आमिर के पैर पर लगा जिसने उसकी पैंट जला दी।
लैपटॉप का स्क्रीन भी जलने लगा। लैपटॉप की बैटरी में लगे छह सेल भी फट गए। आसपास के कमरों में भी धमाके की आवाज सुनाई दी। हालांकि संयोगवश आमिर उस वक्त कमरे के बाहर थे जिसके कारण गंभीर घटना होने से बच गई।
आमीर के अनुसार उसने एक साल पहले ही लैपटॉप खरीदा था। जनवरी में लैपटॉप का चार्जर खराब होने पर उसको ठीक कराया था। घटना के समय वह लैपटॉप पर कार्य कर रहा था, जबकि चार्जर बिजली के प्लग में लगा था।
इस बीच मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आ गया। बात करते हुए वह कमरे के बाहर बरामदे तक ही पहुंचा था कि इसी दौरान कमरे में एक जोरदार धमाका हुआ।


Click it and Unblock the Notifications