लश्‍कर ने किया कुपवाड़ा हमला

Jammu-Kashmir Map
जम्मू। पाकिस्‍तानी आतंकवादी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा ने जम्‍मू-कश्‍मीर के कुपवाड़ा के दुर्गम जंगलों से घुसपैठ करने व सेना पर पिछले गुरुवार को हमला करने की जिम्‍मेदारी ली है।

पिछले गुरुवार से घने जंगलों में आतंकवादियों और सेना के जवानों के बीच चल रही मुठभेड़ में अबतक 17 आतंकवादी मारे जा चुके हैं, जबकि सेना के एक मेजर समेत कुल आठ सैनिक शहीद हुए हैं। अधिकारियों की मानें तो मुठभेड़ अब खत्‍म हो गई है।

लश्कर ने जम्मू में एक मीडिया संगठन को पत्र भेजकर मुठभेड़ की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि इस तरह के हमले जारी रहेंगे।

सेना के मुताबिक कुपवाड़ा के जंगलों में छह दिन से जारी गोलीबारी बंद हो गई है। सेना ने पूरे इलाके को घेरकर घुसपैठियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

ब्रिगेडियर जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि मुठभेड़ में 17 आतंकवादी मारे गए हैं और शुरुआती जांच से पता चला है कि ये सभी विदेशी आतंकवादी हैं। ब्रिगेडियर सिंह के मुताबिक सेना के पास घुसपैठ की खुफिया सूचना थी, जिसके बाद आतंकवादियों को कुपवाड़ा के छह जंगलों में घेरा गया था।

ब्रिगेडियर जनरल ने कहा है कि सेना के पास अन्य खुफिया जानकारियां भी हैं जिनसे पता चलता है कि सीमा पार करीब 300 से 400 घुसपैठिए भारतीय सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि घुसपैठियों को रोकने के लिए सेना पूरी तरह तैयार है।

पाकिस्‍तान सेना का बिना नाम लिये ब्रिगेडियर सिंह ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान बरामद हथियार, नक्शे, संचार उपकरण से पता चलता है कि घुसपैठियों को जरूर सेना की मदद मिली है। यही नहीं ये आतंकवादी पूरी तरह प्रशिक्षित भी थे। हालांकि मुठभेड़ से पहले और मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी सेना की ओर से कोई खुफिया सूचना नहीं मिली है।

ब्रिगेडियर के मुताबिक गोलीबारी जरूरत थम गई है, लेकिन सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। वो इसलिए क्योंकि हो सकता है कि कुछ आतंकवादी अभी भी जिंदा हों और जंगलों में छुपे हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+