आईसीएसई भूगोल परीक्षा स्थगित

मंगलवार को भूगोल का इम्तेहान देने पहुंचे छात्र-छात्राओं के बीच पेपर लीक होने की अफवाह गर्म रही। हर जगह इस बात की अफवाह थी कि पेपर बेंगलुरू के एक केंद्र पर लीक हो गया है, जिस वजह से इसे स्थगित कर दिया गया है।
इस मामले को साफ करते हुए आईसीएसई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व सचिव गैरी अराथून ने कहा कि यह भूगोल के पेपर लीक होने की अफवाहें पूरी तरह गलत हैं। असल में 23 मार्च को आयोजित इतिहास-नागरिक शास्त्र की परीक्षा के दौरान गलती से भूगोल का पेपर खुल गया।
सचिव ने कहा कि वो इस संबंध में किसी भी प्रकार से कोताही नहीं बरतना चाहते हैं, इसलिए बुधवार की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। भूगोल का नया प्रश्नपत्र तैयार किया जाएगा, जिसकी परीक्षा 2 अप्रैल को होगी।


Click it and Unblock the Notifications