घुसपैठ को तैयार सैकड़ों आतंकवादी

पिछले गुरूवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के जंगलों में भारतीय सेना और आतंकवादियों के बीच हुए जबरदस्त मुठभेड़ में 17 आतंकवादी मारे गए। साथ ही सेना के एक मेजर समेत कुल 8 जवान शहीद भी शहीद हुए हैं।
इस हमलें की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। तोएबा ने जम्मू में एक मीडिया को पत्र लिखकर इस घुसपैठ की जिम्मेदारी कबूली और यह भी कहा कि इस प्रकार से घुसपैठ और हमलें लगातार जारी ही रहेंगे।
भारतीय सेना ने आतंकवादियों के मंसूबों को नाकामयाब करते हुए 17 आतंकी तो मार गिराये हैं, लेकिन अभी भी कुपवाड़ा के जंगलों में आतंकियों के छिपे होने का अंदेशा है। यही कारण है कि वहां सर्च ऑपरेशन जारी है।
ब्रिगेडियर सिंह ने मीडिया को बताया कि इलाके की छानबीन में यह पता चला है कि मारे गए ज्यादातर आतंकवादी विदेशी थे। सेना को मिली खुफिया जानकारी के मुताबिक सीमा पार से करीब 300 से 400 आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसपैठ करने के लिए योजना बना रहे हैं।
ब्रिगेडियर ने कहा कि भारतीय सेना किसी भी प्रकार की घुसपैठ को नाकाम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।


Click it and Unblock the Notifications