मनमोहन सबसे कमज़ोर प्रधानमंत्रीः आडवाणी

lk advani

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने एक बार फिर दोहराया है कि उन्होंने मनमोहन सिंह जैसा कमज़ोर प्रधानमंत्री अब तक नहीं देखा. उन्होंने कहा है कि देश की सत्ता मनमोहन नहीं चलाते हैं, बल्कि देश 10 जनपथ के इशारे पर चलती है.

उल्लेखनीय है कि 10 जनपथ में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी रहती हैं. मथुरा के इस चुनावी सभा में आडवाणी ने कहा, '' मनमोहन सिंह इतने कमजोर हैं कि ख़ुद कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं. मैंने देश के इतिहास में इतना कमजोर प्रधानमंत्री नहीं देखा.''

मनमोहन सिंह इतने कमजोर हैं कि ख़ुद कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं. मैंने देश के इतिहास में इतना कमजोर प्रधानमंत्री नहीं देखा लालकृष्ण आडवाणी

मनमोहन सिंह इतने कमजोर हैं कि ख़ुद कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं. मैंने देश के इतिहास में इतना कमजोर प्रधानमंत्री नहीं देखा

आडवाणी ने कहा कि यह बताने की ज़रूरत नहीं है कि देश कौन चला रहा है. उन्होंने कहा, '' देश की सत्ता 10 जनपथ के इशारे पर चलती है. ये मनमोहन की सरकार नहीं, बल्कि सोनिया की सरकार है.''

उल्लेखनीय है कि मथुरा से अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी चुनाव मैदान में हैं.इसके पहले कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी करने के मौक़े पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा, '' जब आडवाणी गृह मंत्री थे तब देश की संसद पर हमला हुआ. लाल किले को भी उसी समय आतंकवादियों ने निशाना बनाया.''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+