तिरंगे के अपमान में आडवाणी फंसे

आडवाणी के खिलाफ बंबई हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें आडवाणी पर भाजपा की एक प्रचार सीडी में राष्ट्रीय ध्वज के अपमानजनक चित्रण का आरोप लगाया गया है। युवक कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के सदस्य आनंद उपाध्याय द्वारा दाखिल याचिका में आडवाणी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नागपुर में इस माह जारी सीडी में आडवाणी को दूसरे सरदार पटेल के तौर पर दिखाया गया है।
सीडी में आडवाणी को तिरंगा फहराते दिखाया गया है जिसमें अशोक चक्र नहीं है। यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। इसकी जानकारी चुनाव आयोग को भी दी गई है। आनंद उपाध्याय के मुताबिक याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications