वरुण के बयान पर पंजाब में बवाल

पंजाब में विपक्षी कांग्रेस ने वरुण गांधी द्वारा पीलीभीत में चुनावी रैली के दौरान दिए गए कथित सिख विरोधी बयानों की सीडी बांटने की घोषणा की है। ज्ञात हो कि पंजाब में अकाली दल और भाजपा की गठबंधन सरकार सत्तारूढ़ है। वरुण के बयान ने अकाली दल को संकट में डाल दिया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लुधियाना लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने मंगलवार को कहा, "अकालियों को इस मुद्दे पर अपना पक्ष साफ करना होगा। वे इस मुद्दे पर एक आपराधिक चुप्पी साधे हुए हैं।
वे भाजपा को नाराज नहीं करना चाहते, क्योंकि उन्हें डर है कि इससे कहीं राज्य में उनके हाथ से सत्ता न चली जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications