जयपुर: गेस्ट हाउस में मिला छात्रा का शव

Rajasthan Map
जयपुर। जयपुर के एक गेस्ट हाउस में काल्‍पनिक नाम लिखवाकर एक युवक के साथ आयी छात्रा का शव मंगलवार रात गेस्‍ट हाउस में पाया गया।

पुलिस के मुताबिक सुनीता शेखावत (29) होटल में मृत पायी गई। वो अपने पुरुष मित्र के साथ कुछ ही घंटे पहले वहां आई थी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गोपालपुरा इलाके में स्थित दावत रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस में यह वारदात हुई। सुनीता मालवीय नगर की रहने वाली थी और शिक्षा में स्नातक (बीएड) की पढ़ाई कर रही थी।

वह घटना के लगभग तीन घंटे पहले एक व्यक्ति के साथ वहां आई थी और दोनों ने वहां दिल्ली के राहुल शर्मा और अंजुल शर्मा का काल्पनिक नाम पता लिखवाया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसकी गला घोंट कर हत्या की गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस बात की आशंका है कि सुनीता के साथ आए व्यक्ति ने ही उसकी हत्या की हो।

संदिग्ध का नाम जाहिर न करते हुए अधिकारी ने कहा कि दोनों पिछले छह सात वर्षो से एक दूसरे को जानते थे और उनके बीच नियमित मुलाकातें होती थीं। मामले में आगे की जांच के लिए एक पुलिस का एक दल दिल्ली रवाना कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+