जलवायु परिवर्तन संबंधी अमेरिकी एजेंडे में भारत के लिए भी अवसर

वाशिंगटन, 25 मार्च (आईएएनएस)। जलवायु परिवर्तन पर भारत के विशेष दूत श्याम सरन ने मंगलवार को कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा के प्रयोग को लेकर अमेरिकी और भारतीय लक्ष्यों में समानता को देखते हुए भारत के पास अवसर है कि वह जलवायु परिवर्तन के अमेरिकी एजेंडे पर उसके साथ मिलकर काम करे।

सरन ने वाशिंगटन में कहा, "राष्ट्रपति ओबामा की 150 अरब डॉलर वाली 10 वर्षीय वैकल्पिक ऊर्जा संबंधी पहल के बाद भारत-अमेरिका के बीच सहयोग के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में भी अवसर उत्पन्न होने की संभावना है।"

सरन ने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन से सर्वाधिक प्रभावित देशों में से एक है और ऐसे में आपसी सहयोग से भारत को ऊर्जा सुरक्षा हासिल करने में मदद मिलेगी।

सरन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग से जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दे पर दोनों देशों को लाभ होगा।

उल्लेखनीय है कि इस समय अमेरिकी सरकार और उद्योग जगत का एक प्रतिनिधिमंडल इस समय भारत के दौरे पर गया हुआ है जहां वे सौर ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापारिक साझीदारी की संभावना तलाश रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+