अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर ओबामा की लोगों से धर्य रखने की अपील की

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ओबामा ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "हम इस मंदी से उबरने में सफल होंगे लेकिन इसमें समय लगेगा और इसके लिए धैर्य रखे जाने की जरूरत है।"

ओबामा ने कहा, "यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि संकट रातोंरात शुरू नहीं हुआ है और ऐसा किसी एक निर्णय का गतिविधि के कारण नहीं हुआ है। यह कई वर्षो और असफलताओं का नतीजा है इसलिए इसका हल तलाशने में भी कई महीनों का समय लगेगा।"

ओबामा ने कहा कि उनका प्रशासन मौजूदा संकट से निपटने के लिए एक विस्तृत नीति का सहारा ले रहा है। ओबामा ने कहा, "इस नीति के तहत नए रोजगारों का सृजन किया जाएगा। नए ऋण दिए जाएंगे और अर्थव्यवस्था में विकास की कोशिशें की जाएंगी।" उन्होंने कहा कि हमें सकारात्मक संकेत मिलने भी शुरू हो गए हैं।

अपने 36 खरब डॉलर के बजट को रिपब्लिकन सांसदों द्वारा अत्यंत खर्चीला बताए जाने पर उन्होंने कहा कि इस बजट को अर्थव्यवस्था में सुधार की कोशिशों से अलग करके नहीं देखा जा सकता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+