ओबामा स्वास्थ्य खर्चो में करना चाहते हैं कटौती

वाशिंगटन, 25 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारी राष्ट्रीय ऋण को घटाने के लिए स्वास्थ्य रक्षा और ऊर्जा खर्चो में कटौती करना चाहते हैं। ओबामा को डर है कि कहीं भारत और चीन मंदी प्रभावित अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर कब्जा न कर लें।

ओबामा ने मंगलवार की रात अपने दूसरे संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "घाटे को कम करने के लिए हम जो भी कर सकते हैं, उसे कर रहे हैं।"

ज्ञात हो कि बुश प्रशासन द्वारा 1.3 खरब डॉलर का वित्तीय घाटा ओबामा को विरासत के रूप में मिला था। अब अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए घोषित राहत पैकेजों के कारण इस घाटे के दोगुना होने की संभावना है।

ओबामा ने स्वास्थ्य सूचना प्रौद्योगिकियों और निवारक चिकित्सा में निवेश की सलाह देते हुए कहा, "घाटे को दूर करने का सर्वोत्तम तरीका है कि स्वास्थ्य रक्षा खर्चो में कटौती की जाए।"

ओबामा ने कहा, "अब विकल्प यह है कि मजबूती के साथ खड़ा हुआ जाए और सहज रूप में कहा जाए : हम स्वास्थ्य रक्षा में निवेश नहीं करने जा रहे। हम ऊर्जा क्षेत्र में निवेश नहीं करने वाले। हम तब तक इंतजार करेंगे जब तक कि गैस 4 डॉलर प्रति गैलन की दर से न हो जाए। हम अपने स्कूलों में कोई सुधार नहीं करेंगे।"

ओबामा ने कहा, "हम भारत या चीन या अन्य देशों को अपने युवा लोगों की योग्यताओं के अनुसार उन्हें गले लगाने की अनुमति देंगे। हम निम्न वृद्धि दर से संतोष कर लेंगे। और हम एक अर्थव्यवस्था के रूप में और अपने बच्चों को बेहतर जीवन उपलब्ध कराने की अपनी क्षमता के रूप में दोनों मामलों में लगातार समझौता करते रहेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+