'कश्मीर पर कनाडा के रुख में बदलाव नहीं'

Jammu-Kashmir Map
टोरंटो। कनाडा ने स्पष्ट किया है कि कश्मीर मसले पर उसके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। कनाडा की ओर से मंगलवार को यह स्पष्टीकरण उस समय जारी किया गया जब एक पाकिस्तान समर्थक संगठन ने कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर को खत लिखकर घाटी में हाल में सरकार द्वारा मानवाधिकारों का उल्लंघन किए जाने की बात कही थी।

कनाडा के विदेश मंत्री लॉरेंस केनन ने इस खत का जवाब पिछले सप्ताह दे दिया था। उन्होंने संसद को मंगलवार को बताया कि कश्मीर मसले पर कनाडा सरकार का रुख नहीं बदला है।

विदेश मंत्री ने कहा,"कश्मीर मसले पर कनाडा ने अपना रुख नहीं बदला है। कनाडा का मानना है कि कश्मीर तथा अन्य मसलों का समाधान भारत और पाकिस्तान को समग्र बातचीत के जरिए खोजना चाहिए।"

सत्तारुढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद केविन सोरेन्सन ने यह मसला उठाते हुए कहा कि हाल की खबरों में कहा गया है कश्मीर मसले पर कनाडा ने अपना रवैया बदल लिया है। सांसद मंत्री से यह जानना चाहा था कि क्या इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील मसले पर कनाडा का रुख बदला है या नहीं।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पीस एंड जस्टिस फोरम के कार्यकारी निदेशक मुश्ताक ए जिलानी को लिखे खत को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। जिससे यह आशय निकल रहा था कि कनाडा ने कश्मीर मसले पर अपना रुख बदल लिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+